फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो पुल बंद होने से बढ़ा ढुलाई खर्च महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें

Wed, 04 Nov 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर पुल पर भारी वाहन रोकने के लिए लगा आठ फिट ऊंचा हाईट गेज बैरियर
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी पर बने भागलपुर पुल और कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। व्यापारियों को आशंका है कि दिवाली और छठ तक सब्जी, किराना और निर्माण सामग्री के दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

व्यापारियों को ट्रकों के बजाय अब छोटे वाहनों से सामान मंगाना पड़ रहा है। इससे ढुलाई का खर्च बढ़ गया है। भागलपुर पुल पर करीब तीन साल पहले आठ फुट ऊंचा हाइट गेज बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था।
इसके बाद गिट्टी, बालू, सब्जी और किराना समेत अन्य जरूरी सामान लेकर आने वाले ट्रक कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से होकर गुजरते थे। अब मरम्मत कार्य के चलते इस पुल पर भी भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इससे माल ढुलाई का पुराना रास्ता बाधित हो गया है।
विज्ञापन

सलेमपुर और देवरिया के बाजारों में गाजीपुर से सब्जी, वाराणसी से किराना और मिर्जापुर से गिट्टी-बालू की आपूर्ति होती है। वहीं, बेल्थरा रोड बलिया जिले का प्रमुख थोक बाजार है। यहां से देवरिया जिले के भागलपुर, लार, मईल और सलेमपुर के अलावा कुशीनगर तथा बिहार के गोपालगंज तक सामान की आपूर्ति होती है। व्यापारियों के मुताबिक, क्षेत्र में सब्जी और निर्माण सामग्री का बड़ा हिस्सा इन्हीं दोनों पुलों के रास्ते पहुंचता है।
व्यापारी विजय जायसवाल, विशाल जायसवाल, मनोज चौरसिया, पूनम मद्धेशिया, मनोज जायसवाल, पिंटू वर्मा और रिंकू जायसवाल ने बताया कि पहले बेल्थरा रोड से एक ट्रक सामान सीधे भागलपुर पहुंच जाता था। अब भारी वाहनों को तुर्तीपार में ही रोक दिया जाता है। वहां से छोटे वाहनों के जरिये सामान लाना पड़ता है। एक ट्रक का सामान छह से सात खेप में पहुंचता है। इससे समय और किराया दोनों बढ़ गए हैं।
व्यापारियों का कहना है कि अतिरिक्त ढुलाई खर्च का बोझ लंबे समय तक वे खुद नहीं उठा सकेंगे। इसका असर सामान की बिक्री कीमत पर पड़ना तय है। त्योहारों में मांग बढ़ने के दौरान महंगी ढुलाई से आम लोगों का घरेलू बजट भी बिगड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से दोनों पुलों पर भारी वाहनों के आवागमन की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है, ताकि त्योहार से पहले बाजार में सामान की आपूर्ति सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें