फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी तट और बाजार में की गई साफ-सफाई

Mon, 19 Jan 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी थी। जहां स्नान-दान और स्नानार्थियों के वापस लौटने के बाद जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला में 19 जनवरी के अंक में मेला खत्म, नदी तट पर कचरे का अंबार, थाना मार्ग पर जगह-जगह गंदगी.. शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। नगरपालिका प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सोमवार को टीम गठित कर नदी-घाटों और प्रमुख जगहों की साफ-सफाई कराया।
सरयू नदी तट पर मौनी अमावस्या के दिन भोर से ही स्नानार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। जो क्रम दोपहर तक चलता रहा। इनके वापस घर जाने के बाद थाना घाट और पोस्ट ऑफिस मार्ग पर जगह-जगह पालिथिन, चाट-खोमचे के दोना, डिस्पोजल गिलास आदि का ढेर लग गया था। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि भीड़ जुटने के कारण नगर में जगह-जगह गंदगी फैल गई थी, जिसको साफ करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें