भाटपार रानी। लाखोपार गांव में रविवार की शाम सफाई कर्मी अवधेश प्रसाद गोंड़ (52) की करंट चपेट में आने से मौत हो गई। लाखोपार गांव निवासी अवधेश प्रसाद जैतपुरा गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। शाम चार बजे ड्यूटी से घर आने के बाद टेबल फैन को चालू कर रहा था। लोहे की चारपाई में करंट उतरने से वह चपेट में आ गया।
परिजन किसी तरह से करंट से छुडाकर अस्पताल ले गए। डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सपा के पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।