खुखुंदू। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुखुंदू में छात्रवृत्ति और कक्षा में टाॅपर रहे आर्यन और अनुष्का समेत अन्य होनहारों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इससे पहले स्कूल चलो अभियान के तहत विद्यालय से रैली निकाल खुखुंदू चौराहा होते हुए जैन मंदिर मार्ग पर पहुंचा गया। इस दौरान शिक्षक और विद्यालय के छात्र पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च करते हुए अपने नारों के माध्यम से जीवन में शिक्षा बहुत ही उपयोगी है बताया। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर खुखुंदू चौराहा होते हुए जैन मंदिर रोड से फिर प्राथमिक विद्यालय खुखुंदू नंबर एक के रास्ते से प्राथमिक विद्यालय दो पर पहुंची। वहां से फिर सीधे विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक शिक्षक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र तिवारी रहे। उन्होंने कहा कि छात्रों को प्रोत्साहित करना बहुत जरूरी है। समय-समय पर इन्हें सम्मानित करते रहने से अंदर छुपी प्रतिभाएं उजागर होती है।