फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोस्त से मिलने जा रहे नौवीं के छात्र की बाइक नाले में गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली गांव का रहने वाला था छात्र, बरियापुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के शेरवां बभनौली का रहने वाला कक्षा नौवीं का एक छात्र रविवार को दोस्त से मिलने बरियापुर थाना क्षेत्र के तरफ जा रहा था। पड़रीमल्ल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है।
विज्ञापन

शेरवां बभनौली गांव निवासी परशुराम चौहान की तीन संतानों में रोशन चौहान (16) सबसे बड़ा था। वह गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ता था। रविवार को छुट्टी होने से वह बरियापुर क्षेत्र में अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहा था। बाइक लेकर वह अभी सोनू घाट-बरियापुर मार्ग पर पड़रीमल्ल के पास पहुंचा था कि अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी बरियापुर पुलिस के माध्यम से खुखुंदू थाने में दी गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद मां राजमती देवी और पिता परशुराम चौहान बदहवास है। रोशन पढ़ने में बहुत होनहार था। हादसे के बाद गांव का माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें