फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में छात्र ने की आत्महत्या: घर का दरवाजा खोलते ही मां के उड़े होश, फंदे से लटका था बेटे का शव

Fri, 19 May 2023 12:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

किसी बात को लेकर नाराज एक छात्र ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी । खेत से लौटी मां ने यह देख दहाड़े मारकर रोने लगी। आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और छात्र को फंदे से उतार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
देवरिया में छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां किसी बात को लेकर नाराज एक छात्र ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी । खेत से लौटी मां ने यह देख दहाड़े मारकर रोने लगी। आवाज सुन कर आसपास के लोग पहुंचे और छात्र को फंदे से उतार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
मईल थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी मोहित कुशवाहा पुत्र दीनानाथ कुशवाहा (15) शुक्रवार की सुबह सो कर उठा और नित्य क्रिया के बाद नाश्ता किया। इसके बाद स्कूल जाने की तैयारी करने लगा। मां सहित परिवार के अन्य लोग अपने काम पर चले गए। घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था।

इसे भी पढ़ें: देवरिया में बिजली चोरी: जांच के दौरान कर्मचारियों से ग्रामीण ने की अभद्रता, शिकायत पर आरोपी हिरासत में
विज्ञापन


ऐसे में घर के दूसरे मंजिल पर पंखे में फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। युवक की मां संध्या देवी खेत से लौटने के बाद छत गईं। वहां देखा कि छोटा बेटा फंदे पर लटका है। यह देख वह जोर-जोर रोने लगीं। रोने की आवाज सुन आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


आनन-फानन युवक को फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर लाया गया। यहां जांच के बाद प्रभारी डॉ रंजीत कुशवाहा युवक को मृत घोषित कर दिया । मृतक बीजीएम इंटर कॉलेज भागलपुर में कक्षा 11 का छात्र था और तीन भाई में सबसे छोटा था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें