रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के बौलिया पांडेय गांव की धाना देवी पत्नी छांगुर यादव ने थाने में नामजद तहरीर दी है। उसने आम तोड़ने के लिए एक पक्ष की ओर से घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
तहरीर में उसने कहा है कि सम्मिलित रूप से उसके और पटीदार के बीच तीन आम के पेड़ हैं। आम तोड़ने को लेकर मारपीट हो गई। उसने आरोप लगाया है कि उसके पटीदार घर में घुसकर उसे तथा उसकी पुत्री प्रीति देवी, सीमा और बेटा लालू यादव को लाठी-डंडा से मार पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन से दोनों पक्ष थाने आ रहे थे। आपस में बात नहीं बन पाई। केस दर्ज किया गया है। संवाद