फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट

Mon, 21 Sep 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के कोईलगढ़हा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को शुरू हुआ विवाद रविवार को मारपीट में बदल गया। गाली-गलौज के बाद गांव के ही दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष के रामरतन (50) के सिर में चोट लगी। उनकी पत्नी खेदनी देवी (50) भी घायल हुईं। उनकी पुत्री बबीता (22) के सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरे पक्ष के राजन कुमार (19) के सिर में चोट लगी। गीता देवी पत्नी अवधेश भी घायल हुई हैं।सुरौली थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें