फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे बेदम : कोई खड़ा होकर तो कोई फर्श पर बैठकर पहुंचा घर

Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रक्षा बंधन पर अपने गनतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस में धक्का मुक्की करते नजर आए यात्री।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। रक्षा बंधन मनाने के लिए निकलीं बहनों की भीड़ के सामने रोडवेज के इंतजाम कम पड़ गए। 48 घंटे की मुफ्त यात्रा में मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ बहनों को बसों में खड़ा होकर तो कुछ को फर्श पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। बस स्टैंड पर भी चिलचिलाती धूप में काफी समय तक इंतजार के बाद बसें मिलीं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बाद बस स्टेशन पर बहनों की भीड़ काफी संख्या में देखने को मिली। बसों की कमी और सीट की मारामारी से तमाम लोगों का छोटा सा सफर मुश्किल हो गया था। बस स्टेशन का हाल तीन बजे यह रहा कि एक बस आ रही थी तो उसके पीछे क्षमता से दोगुने यात्री भाग रहे थे। शाम तक यात्री जूझते नजर आए। कई ऐसे मार्ग थे, जहां पर शाम को छह बजे के बाद बसें नहीं थीं। यात्रियों के मुकाबले बस कम होने से बच्चों को गर्मी से सफर से ज्यादा समस्याओं से सामना करना पड़ा। सलेमपुर जा रहीं किरन ने बताया कि जगह नहीं मिली है तो नीचे ही बैठ गई। बरहज की आशा देवी ने बताया कि सीट नहीं मिली है, पर पहुंचना जरूरी है। खड़े-खड़े ही यात्रा कर रही हूं। बरहज की ही रमा देवी ने बताया कि किसी तरह सीट मिली है। और बसों का इंतजाम होना चाहिए था।
-
आज भी रहेगी चुनौती
देवरिया। रोडवेज बस अड्डे पर शुक्रवार को भी ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि रक्षाबंधन त्योहार मनाकर बहने लौटेंगी। ऐसे में बसों के लिए मारामारी मची रहेगी। एक सीट पर कई दावेदार उमड़े रहेंगे।
विज्ञापन


शाम होने के बाद टेंपो और ई-रिक्शा चालकों ने वसूला दोगुना किराया
देवरिया। शाम के समय बस स्टेशन में बसों की संख्या काफी कम हो गई थी। इसके कारण सलेमपुर, बरहज, रुद्रपुर, रामपुर कारखाना आदि जगहों पर जाने के लिए लोगों को टेंपो व ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। हालत यह थी कि सलेमपुर का किराया 41 रुपये है, जबकि टेंपो से शाम को सौ रुपये देकर लोग गए। ई-रिक्शा से तो सौ के पार किराया वसूला गया। जबकि बरहज का 41 व रुद्रपुर का 28 रुपये बस का किराया है। इन रूटों पर टेंपाे और ई-रिक्शा वालों ने किराया सौ रुपये तक वसूल किया, जबकि गोरखपुर के लिए एसी बस का किराया सौ रुपये है।
विज्ञापन

-
जनपद में बसें
रोडवेज बसें -65
अनुबंधित बसें - 129
सामान्य दिनों में यात्री- करीब 25 हजार
आय प्रतिदिन-30 लाख

भीड़ के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही कई मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई गईं हैं। सभी की सुविधाओं का ख्याल किया गया है।
- राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, देवरिया रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें