फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अतिक्रमण पर चलाया नगर प्रशासन ने बुलडोजर, हड़कंप

Sat, 17 May 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी। भाटपार रानी। शुक्रवार को नगर पंचायत का बुलडोजर अतिक्रमण पर चल पड़ा। इससे नगर पंचायत रोड, दुर्गा मंदिर रोड तथा स्टेशन रोड में किए गए अतिक्रमण को तोड़कर साफ किया गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने का कार्य दोपहर दो बजे से नगर पंचायत कार्यालय से आरंभ होकर दुर्गा मंदिर रोड, स्टेशन रोड होते रेलवे स्टेशन के सामने तक पहुंचा। यह देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सड़क के दोनों किनारे पटरी पर दुकानदारों द्वारा रखे दुकान स्वयं हटाए जाने लगा। ऊपर टांगे दुकान के नाम का होल्डिंग भी दुकानदार उखड़ने लगे। बुलडोजर द्वारा जहां पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था उसे तोड़कर ध्वस्त कर दिया।
कहीं-कहीं नगर पंचायत कर्मचारी और अधिकारियों को दुकानदारों का आक्रोश भी झेलना पड़ा, मगर सख्ती के आगे उनके तेवर ढीले पड़ गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, लेखपाल तथा नगर पंचायत कर्मी रणजीत प्रताप सिंह उर्फ लाला, अजय आर्य, पवन राय, नरेंद्र कुशवाहा, ऋषिकेश गुप्ता सहित सभी सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें