फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में नसीब दलाल और विक्की रहे संयुक्त विजेता

Wed, 12 Oct 2016 11:25 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो से हाथ मिलवाते पहलवान चंद्रप्रकाश सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार/देवरिया। दशहरा पर इंदूपुर में बाहर सिंह श्रीनेत दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें 36 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया। सर्वश्रेष्ठ पहलवान का पुरस्कार नसीब दलाल और गोरखपुर के विक्की यादव को दिया गया। इंदूपुर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा बना रहा।
विज्ञापन


गोरखपुर गइयांपार के सिकंदर यादव, वाराणसी के राजन राय, बिरवां के श्रवण, सिद्धार्थ, नौकापार के अजय, नंदिनी नगर के राहुल, अविनाश आदि विजेता रहे। अनेक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। छह हजार रुपये के इनामी कुश्ती में हरियाणा के नसीब दलाल और पक्कीबाग गोरखपुर के बीच हुई। 10 मिनट की कुश्ती बराबर रही।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के कोच चंद्रविजय सिंह को आयोजक मंडल के मंटन सिंह, अरविंद सिंह, संजय सिंह, मानवेंद्र सिंह, अंतर्यामी सिंह आदि ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बैतालपुर के रूच्चापार दुर्गा मंदिर परिसर में दंगल प्रतियोगिता हुआ। इसमें देवरिया और गोरखपुर से आए विभिन्न पहलवानों ने हाथ आजमाया।
विज्ञापन


यहां कुल 32 जोड़ कुश्ती हुई। मीठाबेल के दुर्गेश ने लबकनी के हलीम, गौरीबाजार के शिवम ने खरोह के सुनील, मठिया के मनोज ने कालाबन के विकास, मठिया के प्रदीप ने बिरवा के राजन को चित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें