फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी ने लार बाजार में छापा मारा, टिकट दलाल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईबी ने लार बाजार में छापा मारा, टिकट दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने लार बाजार स्थित साइबर कैफे पर मंगलवार को छापा मारा। टीम को दुकान से बड़ी संख्या में अग्रिम और पुराने ई टिकट और प्रतिबंधित सामान मिले। टीम ने दुकान संचालक को गिरफ्तार कर भटनी आरपीएफ पोस्ट में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सीआईबी भटनी और छपरा को मुखबिर की सूचना मिली कि लार बाजार स्थित दुर्गा साइबर कैफे पर रेलवे टिकट की कालाबाजारी होती है। टीम आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंची तो दुकान संचालक भागने लगा। उसे पकड़ने के बाद टीम ने दुकान में जांच की तो पुराने और अग्रिम यात्रा के टिकट, मोबाइल, लैपटॉप व प्रतिबंधित आईडी मिली। टीम ने दुकान संचालक नितेश साहनी पर भटनी आरपीएफ पोस्ट पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। सीआईबी प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शिकायत पर लार स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया है। दुकान संचालक से पूछताछ में अन्य लोगों का नाम सामने आए हैं। जल्द ही उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें