फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से ई-टिकट धंधा चलाने वाले रैकेट को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा से ई-टिकट धंधा चलाने वाले रैकेट को पकड़ा
विज्ञापन

भटनी (देवरिया)। बलिया के बांसडीह से पकड़े गए टिकट दलाल से पूछताछ के आधार पर नोएडा से पूरे रैकेट को गिरफ्तार किया गया है। सीआईबी भटनी से मिले सुराग के आधार पर गाजियाबाद आरपीएफ टीम ने नोएडा स्थित एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर छापा मारकर यह कार्रवाई की। पकड़े गए चारों आरोपितों के पास से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर, टिकट व लैपटॉप मिले हैं। आरोपियों को पूछताछ के लिए बलिया लाया जाएगा।
क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) वाराणसी व भटनी की टीम ने बलिया के बांसडीह इलाके से एक टिकट दलाल को पकड़ा था। पूछताछ के बाद सीआईबी की इनपुट पर गाजियाबाद आरपीएफ प्रभारी पीके नायडू व सफदरगंज प्रभारी नितिन मेहरा ने नोएडा स्थित ग्लोबल वर्ल्ड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पर छापा मारा। जहां चार लोग रेलवे का प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर व टिकट बनाते पकड़े गए। आरोपित सदान अली, अनिल यादव, बादल सिंह, रूपेश यादव पर बलिया व गाजियाबाद आरपीएफ में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए चारों आरोपितों को सीआईबी पूछताछ के लिए बलिया लाएगी। इस बाबत सीआईबी प्रभारी संजय कुमार राय ने बताया कि जांच में अनिल यादव मुख्य सरगना पाया गया है। वह सदान अली से फेक आईडी बनवाता है। जिस पर दिए गए नंबरों से एजेंट संपर्क कर सॉफ्टवेयर व टिकट खरीदते हैं। इसमें अन्य दोनों लोग इनका सहयोग करते हैं। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य नाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें