फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस का त्योहार

Thu, 25 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। क्रिसमस का त्योहार बृहस्पतिवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। कैथोलिक चर्च में फादर व और प्रोटेस्टेंट चर्च में पास्टर ने लोगों को प्रभु यीशु के संदेश सुनाए। भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने कैरल सांग गाए।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर शहर में कैथोलिक समुदाय के संत पुष्पा चर्च में बुधवार की आधी रात को प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया गया। वहीं प्रोटेस्टेंट समुदाय के मसीह कलीसिया चर्च में लोगों ने बृहस्पतिवार को 10 बजे से विशेष प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु का जन्मदिवस मनाया। दोनों ही चर्चों में श्रद्धा व भक्ति की धूम रही।
लोगों ने विशेष प्रार्थना सभा में ईसा मसीह के संदेश सुनकर सभी के कल्याण की कामना की। मसीह कलीसिया चर्च में पास्टर इंचार्ज नितिन राबर्ट ने कहा कि आज क्रिसमस का स्वरूप बदल गया है। लोग सेंटाक्लाज, केक, पकवान, सजावट को क्रिसमस मान बैठे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गदूतों ने कुंवारी मरियम के गर्भ भगवान यीशु के जन्म की बात पहले ही बताई थी। आगे कहा कि था कि स्वर्ग से पवित्र आत्मा उतरेगी, तू पुत्र जनेगी इसका नाम यीशु रखना तो सारे जगत के लोगों को पापों से छुटकारा देगा। प्रभु यीशु के बारे में गड़रियों को स्वर्गदूत ने दर्शन देकर यीशु के जन्म की बात बता दी थी। उन्होंने कहा था कि यीशु का जन्म यरुशलम के बेथेलेहम गांव में होगा। गड़रियों ने बेथेलेहम जाकर बालक यीशु के दर्शन किए। स्तुति गाए। इस अवसर पर पास्टर रुदल डेनियल ने कहाकि क्रिसमस पर्व प्रेम को दिखाता है। प्रभु यीशु आप सभी को बहुत आशीष दे, चंगा रखे। इस अवसर पर शशि, सरोज विश्वास, मंजू , रन्नो, अनिल, अरुण, नमिता, रचना माैजूद रहीं। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें