जांच में तीनों आरोपियों की पहचान हुई, इंस्पेक्टर ने चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए डीएम को लिखा पत्र
आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस, एक ही गांव के हैं आरोपी
खुखुंदू। फीनों बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में हुई लूट में शामिल तीनों आरोपियो की पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गांव के चौकीदार के बेटे ने दो अन्य के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने डीएम को चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए पत्र लिखा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मझवलिया दो गांव निवासी भूलन यादव का गांव के प्राइमरी स्कूल के पास फीनों बैंक का सीएससी है। बीते बुधवार को सीएससी पर उनका भतीजा अभिषेक यादव बैठा था। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे तीन की संख्या में बदमाश पहुंचे और अभिषेक पर हमला बोल दिया। 1.80 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने संचालक भूलन यादव की तहरीर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में पीड़ित के गांव के चौकीदार के बेटे के लूट में शामिल होने की पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने चौकीदार की बर्खास्तगी के लिए डीएम को पत्र लिखा है। इंस्पेक्टर का कहना है कि चौकीदार का बेटा दबंग और मनबढ़ है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।