कुछ दिन पूर्व तमंचा के साथ जेल भेजा गया था आरोपी चौकीदार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली में तैनात एक चौकीदार के खिलाफ महिला से छेड़खानी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। हाल ही में आरोपित चौकीदार तमंचा और कारतूस के साथ जेल भेजा गया था। कुछ दिन पूर्व जमानत मिलने के बाद घर आया था। आरोप है कि थाने के चौकीदार के रौब में अक्सर किसी न किसी विवाद में शामिल रहता है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक चौकीदार के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि गांव में अगल अलग खेत है। खेती बारी व पशुओं के चारा के लिए खेत पर जाना पड़ता है। कुछ दिन पूर्व महिला को अकेला देकर चौकीदार हाथ पकड़कर छेड़खानी तथा जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए तो छोड़कर भाग गया और पीड़िता और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता रहा। पीड़ित महिला ने जब इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। चौकीदार हाथ में कट्टा लेकर लहराते हुए डरा धमका चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने चौकीदार अरविंद कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपित चौकीदार की तलाश शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले चौकीदार को सलेमपुर-नवलपुर मार्ग पर कस्बा सलेमपुर गांव के पास सड़क किनारे तमंचा और कारतूस के साथ अचेतावस्था में पड़ा था। इसमें जेल भी भेजा गया था।