फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचओ भी करेंगे कांटैक्ट ट्रेसिंग, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध रहेगी टीबी की दवा

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएचओ को दिया गया प्रशिक्षण। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
अब सीएचओ भी करेंगे कांटैक्ट ट्रेसिंग, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर उपलब्ध रहेगी टीबी की दवा
विज्ञापन

देवरिया। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में चल रहे तीन दिवस दिवसीय कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स (सीएचओ) प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। अब सीएचओ सीएचओ टीबी रोगियों के संपर्क में रहने वाले लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग भी करेंगे। इसके बारे में उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी सीएचओ प्रशिक्षण में मिली जानकारी के मुताबिक अपने क्षेत्र में दायित्वों का निर्वहन करें। उनके क्षेत्र में जितने भी टीबी रोगी हैं, उनके संपर्क में रहने वाले सभी लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग करें। किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखे तो नजदीक के टीबी जांच केंद्र पर रेफर करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षक जिला कार्यक्रम समन्वयक देवेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी सीएचओ सेवा दिवस आयोजित कर लोगों की स्क्रीनिंग करें। लक्षण मिलने पर जांच व उपचार शुरू करें। उपचार पर रखे गए सभी टीबी रोगियों का नियमित फॉलोअप करते रहें और क्षय रोगियों का बैंक विवरण संबंधित ब्लॉक पर उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें नि:क्षय पोषण योजना का लाभ आसानी से मिल सके।
विज्ञापन

मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि फॉलोअप के दौरान टीबी रोगियों को खास तौर पर जागरूक करना है कि वह टीबी की दवा अपने मन से बंद न करें। पौष्टिक आहार का सेवन करते रहें। तीन दिन में करीब 170 सीएचओ को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान डिप्टी डीटीओ आरपी यादव, चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, गुंजन, अमित सिंह, रंजीत सिंह, उदयभान उपाध्याय सहित सीएचओ मौजूद रहे।
टीबी रोग के लक्षण
-दो सप्ताह से ज्यादे दिन से बुखार आना
-दो सप्ताह से ज्यादा की खांसी
-सीने में दर्द
-बलगम के साथ खून आना।
-भूख कम लगना, वजन का कम होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें