फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने ली माता-पिता को हेलमेट पहनाने की शपथ

Thu, 22 Feb 2018 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
टीएसआई रामवृक्ष यादव ने स्कूली बच्चो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देने के बाद शपथ भी दिलाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। यातायात जागरूकता के लिए अमर उजाला की मुहिम अब रंग दिखाने लगी है। गुरुवार को नोबल वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने पुरस्कार वितरण के दौरान बिना हेलमेट लगाए माता-पिता को बाइक या स्कूटी से घर से न निकलने देने की शपथ ली।
विज्ञापन

टीएसआई रामवृक्ष यादव ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी। नियमों के पालन से सभी की सुरक्षा होती है। दुर्घटना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाने के लिए आयु सीमा निर्धारित है, लेकिन देखने में आया है कि कुछ बच्चे बाइक या स्कूटी चलाते कोचिंग और स्कूल जाते हैं। हेलमेट भी नहीं पहनते हैं। यह अभिभावकों की गलती होती है। इस दौरान बच्चों ने यातायात से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई। निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को टीएसआई ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक त्रिपाठी ने सामाजिक कार्यों के प्रति विद्यालय की सहभागिता पर जोर दिया। इस दौरान समीर मिश्रा, प्रिंस मल्ल, विष्णुकांत, अश्वनी शुक्ला, कंचन तिवारी, जगजीत कौर, संगीता गौतम, सौम्या दीक्षित, दीपिका तिवारी, नेहा तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें