फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्षिक क्रीड़ा में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सूर्या एकेडमी के प्रांगण में शनिवार क्रीड़ा वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक देवरिया शलभमणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया के स्वागत के साथ हुआ। ‘सूर्या स्काउट एवं गाइड’ की बिगुल ध्वनि के बीच प्राचार्या श्रीमती मोनिका अरोरा ने अतिथियों का अभिनंदन किया। ईश वंदना के पश्चात दीप प्रज्वलन किया गया।उत्सव में शिशु वर्ग से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, एरोबिक्स, क्लैप डांस व डम्बल पी.टी. का आकर्षक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में 100 व 200 मीटर दौड़, रस्साकसी एवं रिले रेस आयोजित हुई, जिनमें विभिन्न हाउसों के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों के प्रेरक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा। दादा-दादी व नाना-नानी दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। अंत में पुरस्कार वितरण, धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें