फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाल कल्याण समिति ने रुकवाई नाबालिग की शादी

Wed, 18 Jun 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बनिएनी गांव के हनुमान मंदिर पर हो रहे एक विवाह को जिले की बाल कल्याण समिति ने रुकवा दी। बुधवार को वहां 15 वर्षीय लड़की से 40 साल के युवक का विवाह कराया जा रहा था। इस बेमेल शादी की किसी ने चाइल्ड लाइन केयर पर शिकायत की थी। शिकायत पर दोपहर करीब 12 बजे जनपद की बाल कल्याण समिति के सदस्य मुकामी पुलिस को लेकर हनुमान मंदिर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, छितही बाजार के 15 वर्षीय लड़की के साथ मुंबई का रहने वाला 40 वर्षीय युवक विवाह कर रहा था। पुलिस दोनों को पड़ककर रुद्रपुर कोतवाली ले आई। पुलिस ने लड़की को वन स्टाफ सेंटर भेजवा दिया। लड़की के परिवार वालों की काउंसिलिंग के बाद लड़की सौंपी जाएगी। जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. वीरेंद्र मणि ने कहा कि नाबालिग का विवाह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र 18 साल होनी चाहिए । बनिएनी में 15 वर्षीय लड़की की शादी 40 साल के युवक से कराई जा रही थी। इसे रुकवा दिया गया है, नाबालिग को वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है। बृहस्पतिवार को लड़की के परिवार के लोगों को बुलाकर बताया जाएगा की कम उम्र की शादी निषेध है। इस तरह के विवाह से तमाम परेशानियां उत्पन्न होती है। संवादू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें