आरपीएफ को प्लेटफार्म पर मिला आठ साल का बालक
- फोटो : DEORIA
देवरिया। आरपीएफ के एसआई अबू फरहान गफ्फार और कांस्टेबल अजय राय रविवार को सदर रेलवे स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पश्चिमी छोर पर एक आठ साल का एक बालक मिला। आसपास के यात्रियों से पूछा गया, लेकिन कोई बता नहीं पाया। बालक अपना नाम अभिजीत और पिता का नाम रमेश बता रहा है, लेकिन पता की बता पा रहा। पुलिस ने बालक को चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि केशव को सौंप दिया है।