अभिनेत्री बनने के लिए घर से भागीं दो बहनें
देवरिया। सदर कोतवाली निवासी एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी दो छोटी बहनों से मुंबई का रहने वाली कोई महिला बात करती थी। उसने दोनों को अभिनेत्री बनाने का सपना दिखाया। युवक के अनुसार, 30 जनवरी की रात दोनों घर छोड़कर चली गईं। महिला के कहे अनुसार दोनों बहनें मोबाइल लेकर नहीं गई हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है। परिवार वाले दोनों बहनों के एक साथ गायब होने से परेशान हैं और उनकी खोजबीन में लगे हुए हैं।