फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बालक को पार्क में बंद कर पीटा बचाने पहुंचे माता-पिता पर हमला

Wed, 25 Nov 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की भुजौली कॉलोनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में बालक को बंद कर पीटने और बचाने पहुंचे उसके माता-पिता पर हमला करने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना 18 नवंबर की शाम हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

भुजौली कॉलोनी निवासी प्रियंका सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 नवंबर को उनके 12 वर्षीय बेटे अथर्व प्रताप सिंह कॉलोनी स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में खेलने गए थे। शाम करीब छह बजे तक बेटे के घर नहीं लौटने पर वह परेशान हो गईं। पति करन प्रताप सिंह के साथ बेटे की तलाश करते हुए पार्क पहुंची। वहां बेटे को पार्क के अंदर बंद कर दिया गया था।
आरोप है कि कॉलोनी निवासी रोहन पटेल और निखिल पटेल उनके बेटे के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रियंका का कहना है कि हमले में उन्हें और उनके पति को काफी चोट आई हैं। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें