फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया में खेलते समय पोखरी में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत

Fri, 03 Mar 2023 02:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

सरौरा गांव निवासी कार्तिक (6) पुत्र प्रमोद चौहान कक्षा एक का छात्र था। वह गुरुवार की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए निकला और देर शाम तक घर लौटा। परेशान परिजनों ने अगल-बगल उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
मृतक मासूम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र के सरौरा गांव के बगल के पोखरी में गुरुवार शाम एक बच्चा खेलते समय गिरकर डूब गया और उसकी मौत हो गई। शव को ग्रामीणों ने ढूंढ कर पोखरी से बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सरौरा गांव निवासी कार्तिक (6) पुत्र प्रमोद चौहान कक्षा एक का छात्र था। वह गुरुवार की शाम को घर से बाहर खेलने के लिए निकला और देर शाम तक घर लौटा। परेशान परिजनों ने अगल-बगल उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

उसके बाद गांव के बगल की पोखरी में ग्रामीणों ने ढूंढना शुरू किया तो पानी में धंसा मिला। उसको निकालने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, पोखरी की खुदाई एक साल पहले हुई थी जो काफी गहरा है, खेलते समय वह गहरे पानी में गिर गया। वह दो भाइयों में छोटा था, बड़ा भाई हर्ष (9) है। मां ममता देवी रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष सुरौली दिलीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी परिजन ने नहीं दी है। छोटे बच्चों का खेलते समय ध्यान रखा जाना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें