फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए सड़क पर उतरे छात्रनेता

Fri, 19 Aug 2016 10:54 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बीआरडी पीजी और संत बिनोवा पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं ने सिविल लाइंस रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रनेताओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से नेतृत्व की भावना का विकास नहीं हो पा रहा है। महाविद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल ठप है।
विज्ञापन


छात्रों ने अपना मांगपत्र एसडीएम सदर को दिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र, छात्रनेता शाकिर अली और बलराम यादव की अगुवाई में छात्रनेताओं का हुजूम शुक्रवार को बीआरडीपीजी कॉलेज से निकला। इसके बाद पुरवा चौराहा, ओवरब्रिज, गोरखपुर रोड, सिविल लाइंस पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचें। यहां पर छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कराने की मांग पर अड़ गए।

एसडीएम सदर सचिन सिंह के आश्वासन के बाद छात्रनेता मान गए। मांगपत्र में कहा गया है कि शैक्षिक सत्र शुरू होने के आठ सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए। उक्त समय सीमा खत्म हो गया है लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा है कि संत विनोबा पीजी कॉलेज और बीआरडीपीजी कॉलेज में नियमित कक्षा का संचलन नहीं हो रहा है। इसके अलावा महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पानी तक के लिए छात्र तरस रहे हैं। प्रदर्शन में धीरेंद्र मिश्र, अखिल यादव, दिव्यांशु दुबे, राहुल यादव, अंगद यादव, दिव्यांशु दुबे, सद्दाम हुसैन, सुबोध मल्ल, वाहिद आलम आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें