फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छठ घाटों की हुई सफाई, अब होगी रंगाई-पुताई

Thu, 12 Nov 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए सजा घाट
विज्ञापन
भटनी। छठ पर्व को लेकर नगर पंचायत ने बृहस्पतिवार को तैयारियां तेज कर दीं। नगर के जलपा माता मंदिर, केवड़ा और नूरीगंज बाजार सहित विभिन्न छठ घाटों पर साफ-सफाई कराई गई। घाटों पर जमा कूड़ा-कचरा और झाड़ियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। अब शुक्रवार से घाटों की रंगाई-पुताई कराने की तैयारी है, ताकि पर्व से पहले घाटों को आकर्षक रूप दिया जा सके।
विज्ञापन

नगर के जलपा माता मंदिर स्थित छोटी गंडक घाट, केवड़ा घाट, नूरीगंज बाजार घाट, रामपुर खुरहुरिया घाट और हतवा घाट पर छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसे देखते हुए नगर पंचायत की ओर से घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। बृहस्पतिवार को घाटों की सफाई कराई गई। शुक्रवार से रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, नदी घाटों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन भी सतर्क है। व्रती महिलाओं के उतरने और अर्घ्य देने वाले स्थानों को समतल बनाया जा रहा है, ताकि पूजा के दौरान किसी को परेशानी न हो।
अधिशासी अधिकारी रोहित पांडेय ने बताया कि छठ घाटों की सफाई के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही रंगाई-पुताई कराकर घाटों को सजाने का कार्य पूरा कराया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें