छपरा जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते विभिन्न गाड़ियों को निरस्त, शार्ट टर्मिनेशन, शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है। एक दिसंबर से 12 जनवरी तक छपरा-मथुरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गोदान एक्सप्रेस को भटनी से चलाया जाएगा। छपरा यार्ड रिमाडलिंग का कार्य यार्ड की क्षमता वृद्वि के लिए किया जा रहा है। जिसके पूरे हो जाने पर लाइन क्षमता में वृद्धि होगी।
परिणामस्वरूप पहले से अधिक गाड़ियों को प्लेटफार्म पर लिया जा सकेगा और लंबी दूरी की गाड़ियों के यात्रियों को प्रतीक्षा नहीं करनी होगी। डीआरएम पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते 30 नवंबर से 12 जनवरी तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- गोंडा-सीतापुर-गोंडा अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 नवंबर से 12 जनवरी तक निरस्त रहेगी।
- वाराणसी सिटी से 29 एवं 30 नवंबर को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।