संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। सातवें चरण के चुनाव पर कल मतदान होना है। ऐसे में बिहार बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। शनिवार को होने वाले मतदान से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यूपी-बिहार के बॉर्डर मेहरौना में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ वाहनों और बिहार से यूपी आने-जाने वालों लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एक जून को सातवें चरण में मतदान होना है। इसमें सलेमपुर, देवरिया, बांसगांव व बलिया संसदीय सीट सहित यूपी की कुल तेरह सीटों पर कल मतदान होंगे। ऐसे में सुरक्षा के दृष्टिगत यूपी-बिहार के बॉर्डर पर स्थित मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस की पैनी नज़र है। पुलिस ने बताया कि बॉर्डर से आने-जाने वाले वाहनों सहित लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह से मुस्तैद है। संवाद