देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देश पर बुधवार को मार्निंग वॉकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों ने टीम बनाकर सुबह छह से आठ बजे तक जांच किया। जनपद में 36 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 449 व्यक्तियों व 252 वाहनों की चेकिंग की गई। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले 2 वाहनों का ई-चालान भी किया गया।
चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य चोरी की गाड़ी पकड़ना, तीन सवारी के खिलाफ कार्रवाई करना, मोडिफाइड साइलेंसर वाले दोपहिया वाहनों का चालान, नाबालिगों के दोपहिया तीन पहिया सवारी चलाने के खिलाफ कार्रवाई, महिलाओं, बच्चियों पर फब्तियां करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना, तेज आवाज पर बजने वाले लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्रवाई करना, अवैध असलहा अथवा अवैध मादक पदार्थ पकड़ना आदि रहा।