फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश में नौकरी का झांसा देकर ट्रक चालक से 2.50 लाख ठगे

Thu, 16 Jul 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। सोनहुला रामनगर गांव निवासी एक ट्रक चालक को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.50 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की है। सोनहुला रामनगर निवासी ट्रक चालक विजय कुमार ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा निवासी अनवारुल ने सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का हवाला देकर उससे दो लाख पचास हजार रुपये ले लिए।
नवंबर 2024 में उसे सऊदी अरब भेज दिया गया। वहां पता चला कि उसे टूरिस्ट वीजा भर भेजा गया है। इसके बाद भारतीय दूतावास और परिवार की मदद से वह मार्च 2025 में घर वापस आए।
विज्ञापन

उन्होंने जब आरोपी से रुपये मांगे तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जानमाल की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय थाने से की, मगर सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी अनवारुल पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें