फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौकरी का झांसा देकर महिला से 1.05 लाख रुपये ठगे

Mon, 14 Aug 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव की रहने वाली महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.05 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का आरोप देवरिया शहर के राघवनगर मोहल्ला निवासी एक युवक पर लगा है। ठगी की शिकार महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के बंजरिया गांव की उषा यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कोतवाली थानाक्षेत्र के राघव नगर मोहल्ला निवासी एक जालसाज ने एक जून 2022 को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 60 हजार रुपये नकद ले लिए। आरोपी ने कुछ दिन बाद 40 हजार रुपये मोबाइल के जरिए कोटक महिंद्रा बैंक के अपने खाते में मंगा लिए। आरोप है कि युवक ने आजतक ना तो नौकरी दिलाई और न ही रुपये वापस कर रहा है। पीड़िता ने बताया है कि छानबीन करने पर मालूम हुआ कि आरोपी गिरोह बनाकर नौकरी के नाम पर कई लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें