फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन प्यासी मझौली सेतु का निरीक्षण

Mon, 14 Aug 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को प्यासी-मझौली मार्ग पर छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण किया। डीएम ने राज्य सेतु निगम की ओर से कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और एक माह के भीतर अपेक्षित सुधार करने का निर्देश दिया। 15 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से छोटी गंडक नदी पर निर्माणाधीन 133 मीटर लंबे प्यासी-मझौली सेतु का निरीक्षण करने पहुंचे। सेतु निर्माण का कार्य अप्रैल 2023 तक पूर्ण होना था। मौके पर सेतु का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण अवस्था में मिला। लेकिन, कार्य की वर्कमेनशिप में कई खमियां मिली। कार्य की फिनिशिंग क्वालिटी पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया।इस दौरान एसडीएम सलेमपुर सीमा पांडेय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड मनोज पांडेय, उप परियोजना प्रबंधक राज्य सेतु निगम विभव सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें