संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एक व्यक्ति ने मदरसे में नौकरी दिलाने के नाम एक व्यक्ति से 6 लाख 70 हजार रुपये हड़प लिया। मांगने पर उसने पीड़ित की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शहर के साकेत नगर मोहल्ला निवासी निर्मल कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मोहल्ले में सभाजीत सिंह, हृदय नारायण राय रहते हैं। इसमें सभाजीत सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य है। दोनों ने बच्चे को मदरसे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इन्होंने कहा कि मदरसे के प्रबंधक नियाज अहमद हमारे खास हैं। इन सबकी बातों पर विश्वास करते हुए 6 लाख 70 हजार रुपये दे दिया। एक माह बाद जब नियुक्ति पत्र के लिए कहा तो आनाकानी करते हुए वापस करने की बात कहे। बाद में चलकर पैसा मांगने पर मंगलवार को मेरी पिटाई कर दिए। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।