फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीएचसी अधीक्षक मिले गैरहाजिर

Tue, 20 Oct 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सीएचसी लार में सोमवार को सीएमओ सतीश कुमार सिन्हा के औचक निरीक्षण में अव्यवस्थाएं सामने आईं। अस्पताल अधीक्षक अतुल कुमार अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

एक्स-रे फिल्म की कमी और एलएफटी व केएफटी जैसी महत्वपूर्ण जांचें उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने दवा भंडार, विभिन्न रजिस्टरों और अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।
अभिलेखों की जांच में कमियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। जरूरी जांच सुविधाओं के अभाव में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का भरोसा दिया और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी। ऐसा न होने पर कार्रवाई की बात कही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें