फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वार्ड बाॅय के भरोसे सीएचसी, चिकित्सक व फार्मासिस्ट नदारद

Wed, 13 May 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। सीएचसी जसुई में मंगलवार दोपहर में आउटडोर में न तो चिकित्सक थे और नहीं फार्मासिस्ट। केवल वार्ड बाॅय मौजूद था। यहां मरीजों को पीएचसी स्तर की भी सुविधा नहीं मिल पाती हैं।
विज्ञापन

सीएचसी जसुई 30 बेड वाला अस्पताल है। इसका उद्घाटन 15 अगस्त 1992 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया था। आज हाल यह है कि 30 बेड वाले अस्पताल की एक्सरे मशीन और अन्य मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन

यहां केवल एक चिकित्सक की तैनाती है। वह भी मंगलवार को अनुपस्थित थे। फार्मासिस्ट संजय प्रसाद भी मौजूद नहीं थे। सीएचसी में केवल वार्ड बाॅय ही मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें