फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज सीएचसी में लगा हैंडपंप खराब

Sun, 05 Mar 2017 11:36 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगे इण्डिया मार्का  हैंण्डपंप के खराब होने से मरीजों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों की मानें तो परिसर में लगा हैंडपंप करीब छह महीने से खराब है। 
विज्ञापन

पुराना बरहज में बने सीएचसी पर इलाज के लिए पूरे क्षेत्र के मरीज आते हैं। मरीजों और तीमारदारों के लिए अस्पताल परिसर के मुख्य गेट के समीप इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगा है। इससे वे अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते थे। इलाज के लिए आईं सुहानी देवी, निर्मला, रामेश्वर, वीरकेश्वर, सुहेल आदि का कहना है कि हैंडपंप के खराब होने से पीने के पानी के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पानी के लिए इधर-उधर भटकने से इलाज के लिए आए लोगों की हालत और भी खराब हो जाएगी। इस संबंध में अधीक्षक  डॉ. ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें