रोहिनिया पिपरा में डीएम ने लगाई चौपाल, बीडीओ व सचिव को फटकार
लार रोड। भागलपुर ब्लॉक के रोहनिया पिपरा में बृहस्पतिवार को डीएम ने चौपाल लगाई। विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बीडीओ व ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई।
डीएम अमित किशोर ने गांव के प्राथमिक विद्यालय की चारदीवारी, खेल मैदान, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन आदि का निरीक्षण किया। खेल मैदान में मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव भेजने की बात कही। डीएम के पूछने पर बीडीओ सीयूजी नंबर नहीं बता पाईं। ग्राम पंचायत सचिव बुकलेट लेकर नही पहुंचे थे। डीएम ने बीडीओ मीना सिंह और ग्राम पंचायत सचिव रमाशंकर को फटकार लगाते हुए एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ग्राम प्रधान सीमा चौरसिया, अमित चौरसिया, उपेंद्र यादव, संतोष पाण्डेय, संजय, रणविजय सिंह, अरविंद आदि मौजूद रहे।