फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीवन शैली बदलने से बचेगा पर्यावरण

Sat, 06 Jun 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सिविल कोर्ट परिसर में पौधरोपण करते अतिथि 
विज्ञापन
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान मे शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज धैनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि आज की स्थिति बहुत भयावह है। हमे अपनी जीवन शैली को बदलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जीवन को बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण की अत्यंत आवश्यक्ता है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते है।
विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय ने कहा कि छोटे छोटे प्रयास बड़े परिणाम दे सकते है। विशिष्ट अतिथि रजिस्ट्रार न्यायिक उच्च न्यायालय इलाहाबाद ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाना सामुहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को मुख्य रूप से अपर जिलाजज हरीराम व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना, जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रीतम मिश्र, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी, सिंहासन गिरि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें