फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव

Wed, 04 Feb 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी/देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में संरक्षित रेल परिचालन के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर ब्रिज व सब-वे निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन, नियंत्रण, पुनर्निर्धारण व मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के जनसम्पर्क विभाग के अनुसार, पिवकोल–सलेमपुर स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 08 पर गर्डर लांचिंग कार्य के कारण लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 04 व 10 फरवरी को चलने वाली 20103 एलटीटी–आजमगढ़ एक्सप्रेस अब आजमगढ़ के स्थान पर भटनी में ही समाप्त होगी। इस दौरान यह ट्रेन भटनी–आजमगढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
वहीं, 05 व 11 फरवरी को आजमगढ़ से चलने वाली 20104 आजमगढ़–एलटीटी एक्सप्रेस अब भटनी से चलाई जाएगी और आजमगढ़–भटनी के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा, नूनखार–देवरिया सदर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 126/सी पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण हेतु गर्डर लांचिंग कार्य के कारण भी ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

12522 एर्णाकूलम–बरौनी एक्सप्रेस 08 व 15 फरवरी को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 18202 नौतनवा–दुर्ग एक्सप्रेस 08 व 15 फरवरी को नौतनवा से 150 मिनट पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी। वहीं, 09 व 14 फरवरी को बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी को सीवान–थावे–कप्तानगंज–गोरखपुर कैंट के रास्ते परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन

जन संपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों जगहों पर रेलवे कार्य के चलते ब्लॉक लेकर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें