फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बदला माैसम...बच्चे-बुजुर्ग जुकाम-बुखार के शिकार

Mon, 23 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण यह समस्या हो रही है। फरवरी माह में सुबह में ठंड और दोपहर में तापमान बढ़ने के कारण लोगों का शरीर मौसम के हिसाब से ढल नहीं पा रहा है, इससे समस्या हो रही है। इसमें मरीजों को दवा देने के साथ ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई। वहीं, गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए कहा।
पहुंचे मरीज, स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवा : पथरा। मिठवल कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द के 45 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाएं दीं। आरोग्य मेले में कुल 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें अधिकांश मरीज बुखार, खांसी, शुगर से संबंधित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डाॅ. दिनेश कुमार सिंह, डाॅ. अभिषेक श्रीवास्तव के अलावा अधीक्षक धर्मेंद्र चौधरी, बीपीएम कुशल टंडन, डाॅ. रवि शंकर त्रिपाठी सहित आदि मौजूद रहे।
82 मरीजों की जांची सेहत, दी गई दवा : ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले भुतहवा, अकरहरा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 82 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, चेचक, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे।
बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है।
खुजली की समस्या के मरीज पहुंचे : पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें