फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक दिन की एसडीएम बनीं चांदनी

Thu, 16 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। तहसील परिसर में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा चांदनी कुमारी को एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने एक दिन के लिए उपजिलाधिकारी पद का कार्यभार सौंपा। जहां उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। एक दिन का एसडीएम बनवह काफी प्रसन्न दिखीं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने चांदनी कुमारी पुत्री विमलेश प्रसाद को कार्यभार सौंपते हुए जिम्मेदारियों से रूबरू कराया। अस्थाई एसडीएम चांदनी ने जनता दर्शन में आये फरियादियाें की समस्याओं को सुना। जबकि मातहतों को निर्देशित भी किया। उत्साह से लबरेज एक दिन के लिए एसडीएम बनी चांदनी कुमारी ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलने पर ही देश की सूरत बदली जा सकती है। मौके पर तहसीलदार अरुण कुमार, नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य, साधुशरण, महेंद्र कुमार, रामू यादव, वीरेंद्र कुमार, योगेंद्र, अमरेंद्र यादव, रामप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें