फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तोड़ा गया चकिया कोठी का ब्रिटिश जमाने का पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तोड़ा गया चकिया कोठी का ब्रिटिश जमाने का पुल
विज्ञापन

आवागमन में हो रही दिक्कत, अस्पताल गेट के पास बना बाईपास रास्ता
धूल से सराबोर हुआ अस्पताल, मरीज व तीमारदारों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। शुक्रवार को भवानी छापर-भिंगारी बाजार मुख्य मार्ग पर चकिया कोठी चौराहे के पास स्याही नदी पर बने ब्रिटिश जमाने के पुल को जेसीबी से नवनिर्माण के लिए शुक्रवार को तोड़ दिया गया। तकरीबन सौ मीटर दूरी पर स्याही नदी से होकर नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया कोठी के लिए बाईपास बनाया गया है। सड़क धूल मिट्टी से सराबोर है।
पश्चिम दिशा भिंगारी बाजार के तरफ से आने वाले वाहनों के लिए यह अस्थायी रूप से बना बाईपास रोड किसी मुसीबत से कम नहीं है। पूरब की तरफ बढ़ने वाले वाहनों को अस्पताल गेट के पास तकरीबन बीस फीट ऊंचाई पर चढ़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, भवानी छापर की तरफ से आने वाले वाहनों को अस्पताल गेट के पास स्याही नदी में काफी गहराई तक उतरना पड़ रहा है। वहां गाड़ियों का अंबार लग रहा है। अस्पताल गेट पर एक साथ कई गाड़ियों के गुजरने के चलते इतनी अधिक धूल उड़ रही है कि यहां सामने से पैदल आता हुआ व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

वहीं, लगातार धूल मिट्टी उड़ने के कारण अस्पताल में आने वाले सांस के मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। पीएचसी के डॉ. रविंद्र कुशवाहा, फार्मासिस्ट अभय गुप्ता व एलए शमसुद्दीन अंसारी, दिसतौली के पूर्व प्रधान राधाकृष्ण यादव, गुलहा निवासी अशोक कुशवाहा ने बताया कि अस्पताल गेट के पास से होकर बाईपास बनाए जाने के कारण यहां आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें