फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कसया ओवरब्रिज के नीचे चेन स्नेचिंग

Fri, 26 Sep 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

देवरिया शहर में तीन बाइक सवार बदमाशों ने स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी की चेन छीन ली और फरार हो गए। पुलिस व एसओजी टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला निवासी स्वास्थ्यकर्मी पत्नी की साथ बुधवार की देर शाम को बाइक से घर जा रहे थे।
कसया ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछे से उनकी पत्नी के गले का चेन खींच ली। पत्नी के शोर मचाने पर स्वास्थ्यकर्मी रागिनी मोड़ तक बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया, मगर वह पकड़ में नहीं आए।
वारदात के बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस व एसओजी ने तीन दुकानों से सीसीटीवी फुटेज निकाला, फुटेज में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भागते हुए दिख रहे हैं। इसी आधार पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कुछ दिन पहले सीओ के चालक की पत्नी की भी चेन पुलिस लाइंस से चेन स्नेचरों ने चेन छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जिस सड़क से बाइक सवार बदमाश भागे थे, उन मार्गों पर दुकान व क्लीनिक में लगे सीसी टीवी फुटेज को खंगाला। इसमें बाइक सवार तीनों बदमाश दिख रहे हैं, मगर उनका चेहरा व बाइक का नंबर साफ नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें