फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंपो में महिला का मंगलसूत्र उड़ाया, आरोपी महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। टेंपो में बैठकर सपरिवार कसया जा रही महिला के गले से पास में बैठीं महिलाओं ने मंगलसूत्र उड़ा लिया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों ने टेंपो को रोकवा कर महिलाओं की तलाशी ली तो मंगलसूत्र उनके पास से बरामद हो गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। यह देखकर कंचनपुर पिकेट पर तैनात सिपाही टेंपो समेत तीनों आरोपी महिलाओं को थाने ले गए, जहां उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तरकुलवा पुलिस तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव के रहने वाले श्रीराम मद्धेशिया सोमवार को सपरिवार कंचनपुर चौराहे से टेंपो में बैठकर कसया जा रहे थे। उसी टेंपो में कंचनपुर से ही तीन महिलाएं सवार हुईं, जो कसया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की रहने वाली हैं। टेंपो कुछ ही दूर आगे बढ़ा था कि श्रीराम की पत्नी के गले का मंगलसूत्र गायब हो गया। इसका आभास होने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों ने कंचनपुर चौराहे के पास टेंपो रोकवा कर पास में बैठीं तीनों महिलाओं की तलाशी ली, तो मंगलसूत्र उनके पास से बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने लेकर गई, जहां पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम रिंकी पत्नी बिरजू, पिंकी पत्नी रवि और चांदनी पुत्री रवि बताया। उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें