बरियारपुर। नगर पंचायत बरियारपुर के भड़सरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में जनगणना के लिए प्रगणकों और सुपरवाइजरों का बुधवार से प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण सत्र में ट्रेनर दीप नारायण सिंह और आशुतोष कुमार मिश्रा ने जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घर-घर जाकर सटीक आंकड़े एकत्र करने की प्रक्रिया, डेटा की शुद्धता बनाए रखने, ऑनलाइन व ऑफलाइन फॉर्म भरने के तरीके और जनगणना के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के समाधान पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में वीरेंद्र कुमार यादव, अखिलेश गोंड, दिनेश यादव, रंजना भारती, डिम्पल तिवारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।