फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम के जन्म पर अयोध्या में मना उत्सव

Sun, 23 Mar 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के गोठा रसूलपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी ने राम जन्म की कथा सुनाई। राम के जन्म पर अयोध्या में उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


गोठा रसूलपुर गांव में चल रहे महायज्ञ के चौथे दिन कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी ने बताया कि अयोध्या के चक्रवर्ती राजा दशरथ पुत्र न होने से बड़े दुखी थे। महर्षि विश्वामित्र ने उन्हें शृंगी ऋषि के पास भेजा। उन्होंने पुत्र रत्न प्राप्ति के लिए यज्ञ करने को कहा। यज्ञ में मिले प्रसाद को तीनों रानियों ने ग्रहण किया। राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म लेते ही अयोध्या में चारों तरफ उत्सव छा गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें