फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सतरंगी फाल्गुनोत्सव मनाया, शोभायात्रा में उड़ाए गुलाल

Sat, 28 Feb 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बढ़नी में निकाली गई निशान शोभायात्रा में कार्यक्रम का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़नी। कस्बे में शुक्रवार को श्याम भक्त मंडल बढ़नी-कृष्णानगर की ओर से 32वां सतरंगी फाल्गुनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु श्याम भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग पर गुलाल उड़ता रहा और वातावरण श्याममय हो गया।
निशान यात्रा की शुरुआत राणी सती दादी मंदिर से हुई। यात्रा गोला बाजार और स्टेशन रोड होते हुए मुख्य मार्ग से नेपाल सीमा पार कर लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्याम दरबार) पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण भारत और नेपाल दोनों ओर के श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। गोकुल गोयल ने बताया कि यह आयोजन दो दिवसीय है। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना व सामूहिक श्रीश्याम पाठ से हुई, जो दशमी तिथि तक चलेगा। शाम सात बजे श्याम दरबार में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी और श्रीश्याम प्रभु को छप्पन भोग अर्पित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भजन संध्या और रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मारवाड़ी सेवा समिति और मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे। ा

बढ़नी में निकाली गई निशान शोभायात्रा में कार्यक्रम का मंचन करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें