फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के आगमन पर खूब हुआ धमाल

Mon, 01 Jan 2018 12:20 AM IST
deoria
विज्ञापन
युवाओं ने जमकर की मस्ती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

नए वर्ष के आगाज पर खूब धमाल हुआ। घड़ी में 12 बजे ही आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। शहर के कई मोहल्लों और गलियों में डीजे की धुन पर युवा देर रात तक थिरकते रहे। हर तरफ हैप्पी न्यू ईयर-हैप्पी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दे रही थी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर में प्राइवेट पार्टियां भी खूब हुईं। होटलों में दिन में भीड़ देखी गई। फूलों की दुकानें सुबह से ही सज गईं थीं। 
वैसे तो नए साल का हर किसी को इंतजार रहता है। बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी नए साल के उमंग में डूबे दिखे। वर्ष 2017 की विदाई और नवीन वर्ष 2018 के स्वागत के जश्न में युवा मस्ती में सराबोर दिखे। घड़ी की सुइयों ने जैसे ही 12 बजने का इशारा किया, आसमान में आतिशबाजी दिखने लगी। लोगों ने दोनों बांहें फैलाए नए साल का स्वागत करते हुए दोस्तों, परिचितों को नए साल की बधाई दी। चौराहों पर डीजे की धुनों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। रात के 12 बजते ही नववर्ष की शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया। शराब की दुकान पर भारी भीड़ जमा रही। ऐसे में शराब और बीयर की दुकानों की बन आई। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधिकारियों के वाहन रात भर शहर में दौड़ते रहे। होटलों, शराब की दुकानों के आसपास पुलिस खास तौर पर मुस्तैद रही। नए साल के आगाज के सुनहरे पल को यादगार बनाने की तैयारी में युवा ही क्या पूरे जिलेवासी जश्न में डूबे रहे। हर किसी के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। युवतियां भी नए साल के जोश में दिखीं। खूब धमाल मचाया। मस्ती की। पूर्व संध्या पर सहेलियों को नए वर्ष की विदाई दी।
विज्ञापन


नए साल के उमंग में ठंड भी नहीं बन पाई बाधा 
नए साल के उमंग में ठंड भी बाधा नहीं बन पाई। कड़ाके के ठंड के बावजूद लोगों नए साल के जश्न में डूबे दिखे। देररात तक सड़कों पर चहलकदमी दिखी। बाइक पर फर्राटे भरते युवा हैप्पी न्यू ईयर... हैप्पी न्यू ईयर कहते सुने गए। 
इनसेट 
जेल में अपनों से मिलने पहुंचे मुलाकाती 
नए साल की पूर्व संध्या पर जिला जेल के बाहर मुलाकातियों भी भीड़ रही। वे अपने साथ नए साल का तोहफा भी लाए थे। जेल में बंद भाई से मिलने आई एक युवती ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह भाई के लिए नए साल का तोहफा भी लेकर आई है। सुबह 10 बजे ही जेल पहुंच गई थी लेकिन 12 बजे तक उसका नंबर नहीं आया था। 
विज्ञापन


मोबाइल नेटवर्क दे गए जवाब 
नए साल की बधाई देने में मोबाइल नेटवर्क बाधक बन गए। 12 बजे ही मोबाइल फोन पर घंटिया घनघनाने लगीं। एक फोन कटता नहीं था कि दूसरी घंटी बजने लगती है। ऐसे में नेटवर्क जवाब दे गए। मैसेज भी भेजने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें