सीडीओ ने आधार नामांकन में पिछड़े ब्लॉकों के बीईओ को दी चेतावनी
बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के बच्चों के आधार बनाने की कार्य की प्रगति में सुधार लाने के निर्देश
देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना, सलेमपुर, लार, तरकुलवा, भाटपाररानी, भटनी, बरहज, नगर क्षेत्र देवरिया के परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों के आधार नामांकन 90 प्रतिशत से कम है। इनके बीईओ को इसे सुधारने का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवित डाकघर अधीक्षक, लीड बैंक मैनेजर एवं प्रबंधक, बीएसएनएल से संपर्क कर सभी बच्चों का आधार नामांकन एक सप्ताह के अंदर 95 प्रतिशत से अधिक कराना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन होने वाले नामांकन की सूचना जनपद स्तर पर बीएसए के माध्यम से इसे प्रस्तुत किया जाए। जिन विकास खंडों में आधार नामांकन 95 प्रतिशत से अधिक है, वे शीघ्र संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शत-प्रतिशत आधार नामांकन कराना सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना भी उपलब्ध कराएं। मौके पर बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि विकास खंड रामपुर कारखाना, सलेमपुर, लार, तरकुलवा, भाटपाररानी, भटनी, बरहज, नगर क्षेत्र देवरिया में आधार नामांकन 90 प्रतिशत से कम हैं। इस दौरान बीईओ लार, भटनी, तरकुलवा, सलेमपुर, भागलपुर व बरहज उपस्थित थे।