फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीडीओ और पंचायत सचिव को सीडीओ ने किया अलर्ट

Sun, 27 Sep 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बारिश और खराब मौसम को देखते हुए सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बीडीओ, एडीओ और ग्राम पंचायत सचिवों अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहना होगा। आंधी और बारिश के कारण यदि कहीं पेड़ या बिजली का खंभे गिरने से सड़क बाधित हो रही है तो तत्काल हटवाएं।
सीडीओ ने उन निचले इलाकों पर विशेष ध्यान देने को कहा है जहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने तुरंत सफाई करवाकर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवरुद्ध नालियों और नालों को भी तत्काल साफ करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम जलभराव से होने वाली समस्याओं को कम करने में सहायक होगा। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि आंधी-बारिश से कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिरने की सूचना मिली है।
उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें